बाघमारा प्रखंड सभागार में BLO और सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बाघमारा विधानसभा (ERO-43) के अंतर्गत आने वाले सभी बीएलओ (BLO), बीएलओ सुपरवाइजर को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 43 बाघमारा-सह-निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, धनबाद श्री राजीव रंजन के द्वारा संबंधित एईआरओ (AERO) और कंप्यूटर ऑपरेटरों की उपस्थिति में आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सोमवार को बाघमारा स्थित प्रखंड सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य SIR 2026 अभियान के तहत Enumeration Form डिस्ट्रीब्यूशन और फील्ड से उसे त्रुटिहीन तरीके से संग्रहित (Collection) करने की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया. प्रखंड सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी ट्रेनिंग को तीन अलग-अलग पालियों में विभाजित किया गया था, जिसमें प्रति पाली 80-80 के बैच में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया।
डिजिटल माध्यम और प्रोजेक्टर से दी गई ट्रेनिंग
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्टर और लैपटॉप के माध्यम से बीएलओ (BLO) ऐप की कार्यप्रणाली और फॉर्म भरने की तकनीकी बारीकियों को लाइव दिखाया गया। अधिकारियों ने कहा कि SIR 2026 एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध अभियान है, इसलिए फॉर्म के वितरण से लेकर उनके संकलन l तक के काम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डाउट क्लियरिंग सेशन में हुआ समस्याओं का समाधान
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में एक विशेष प्रश्न-उत्तर सेशन का आयोजन किया गया। इसमें फील्ड में काम करने के दौरान आने वाली व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं को लेकर बीएलओ तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मंच पर आसीन अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे। अधिकारियों ने बेहद सरल तरीके से सभी के डाउट्स क्लियर किए और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर संबंधित एईआरओ (AERO), चुनाव सेल के वरिष्ठ पदाधिकारी, तकनीकी एक्सपर्ट्स और भारी संख्या में महिला व पुरुष बीएलओ एवं सुपरवाइजर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Team PRD Dhanbad
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।