Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न अधिनियमों की समीक्षा

22 Jun 2026, 07:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260622 WA0308

IMG 20260622 WA0311

सूचना का अधिकार अधिनियम, सेवा की गारंटी अधिनियम एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल

झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के माननीय सभापति श्री सरयू राय की अध्यक्षता में तथा माननीय सदस्य श्री देवेन्द्र कुंवर की उपस्थिति में आज सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, सूचना का अधिकार अधिनियम, झारखंड सेवा की गारंटी अधिनियम तथा जनहित से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सभापति श्री सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

समीक्षा के क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। समिति ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं आम जनता को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

वहीं आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन, राशन कार्ड से संबंधित मामलों तथा लाभुकों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने पर बल दिया।

जबकि शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, नामांकन, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया गया। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त समिति ने विद्युत, उद्योग, प्रदूषण, कल्याण तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।

बैठक में अधिकारियों को झारखंड सेवा की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

वहीं बैठक से पूर्व उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने माननीय सभापति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, ग्रामीण एसपी श्री एस मोहम्मद याकूब, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, डीएलएओ श्री राम नारायण खालको, जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता श्री मिथिलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, पीएचईडी 1 एवं 2 के कार्यपालक अभियंता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Team PRD Dhanbad

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!