Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद जिले में दो-दिवसीय बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

23 Jun 2026, 07:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260622 WA0376

IMG 20260622 WA0372

धनबाद जिले में दो-दिवसीय बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ; ‘गणना पत्रक’ को लेकर दी जा रही है विस्तृत जानकारी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एसआईआर 26 (SIR 26) के तहत धनबाद जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में दो-दिवसीय बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दिनांक 22 जून 2026 से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कल, दिनांक 23 जून 2026 तक जारी रहेगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीएलओ (BLO) तथा बीएलओ पर्यवेक्षक को ‘गणना पत्रक’ के वितरण, उसे भरने और उसे डिजिटल रूप से अपलोड करने की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराना है।

*मुख्य बिंदु और दिशा-निर्देश:*

*गणना पत्रक का वितरण:* विभाग द्वारा वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के गणना पत्रक बीएलओ को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे बीएलओ द्वारा सभी संबंधित मतदाताओं तक पहुँचाया जाएगा।

*हस्ताक्षरित कॉपी और फोटो प्राप्त करना:* मतदाताओं को गणना पत्रक कैसे भरना है, इसका प्रशिक्षण बीएलओ को दिया जा रहा है। बीएलओ सभी मतदाताओं से पूरी तरह भरा हुआ और हस्ताक्षरित गणना पत्रक, उनके फोटो के साथ वापस प्राप्त करेंगी।

*डिजिटल अपलोडिंग:* मतदाताओं से प्राप्त इन हस्ताक्षरित गणना पत्रकों को बीएलओ द्वारा अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से अपलोड किया जाएगा।

*ड्राफ्ट सूची में नाम:* प्रशिक्षण में यह विशेष रूप से स्पष्ट किया गया है कि जिन मतदाताओं का हस्ताक्षरित गणना पत्रक प्राप्त होगा, केवल उन्हीं का नाम आगामी ड्राफ्ट सूची में शामिल किया जाएगा।

इस दो-दिवसीय प्रशिक्षण में बीएलओ को इन सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में बारीकी से गाइड किया जा रहा है ताकि आगामी मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (SIR 2026)कार्य को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न किया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!