आटा मिल कर्मी उमेश यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला के समीप सोमवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोग आटा मिल कर्मचारी उमेश यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे और मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने तथा हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
बताया जा रहा है कि मृतक उमेश यादव रत्न अग्रवाल के आटा मिल में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह तकादा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उमेश यादव की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धनबाद में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे लूट और आपसी रंजिश दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।