अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया सफल आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर दिनांक 23 जून 2026 को जिला खेल कार्यालय, धनबाद के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, गतका एवं तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के समापन उपरांत सभी विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद द्वारा खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के इतिहास, उसके उद्देश्यों तथा खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में उसकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के ओलंपिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में नमिता, जयराम भगत, सूरज गुप्ता, प्रशांत सिंह, रवि, अंकित, राज, रिंकू गुप्ता, अरुण राय, विजय राय एवं बिपिन दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला खेल कार्यालय, धनबाद ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।