Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न

24 Jun 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260624 WA0253

IMG 20260624 WA0250

5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची व 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

छुटे मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य रुप से मैपिंग करा लेने की अपील

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया को बताया कि एसआइआर प्रक्रिया में धनबाद के 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न हुआ है। इसमें सिंदरी विधानसभा के 83.34%, निरसा के 85.04%, धनबाद के 56.67%, झरिया के 63.64%, टुंडी के 85.79% एवं बाघमारा विधानसभा के 80.46% मतदाताओं का मैपिंग कर लिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं में से 15 लाख 81 हजार 364 मतदाताओं की मैपिंग हो गई है। जबकि 5 लाख 34 हजार 633 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। वहीं सिंदरी विधानसभा में 75884, निरसा में 69806, धनबाद में 60607, झरिया में 50770, टुंडी में 63873 व बाघमारा विधानसभा में 52467 मतदाताओं सहित 373407 मतदाताओं में विसंगतियां पाई गई।

एसआइआर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि सभी विधानसभा के ईआरओ यह सुनिश्चित करेंगे कि एसआइआर के दौरान कोई भी योग्य नागरिक छूटा नहीं है तथा किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि एसआइआर के दौरान जो भी मतदाता अपना गणना प्रपत्र जमा करेंगे उन्हें पिछले इंसेंटिव रिवीजन के साथ मैपिंग के साथ या बिना मैपिंग के ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

साथ में बताया कि जिन मतदाता ने साइन करने से मना कर दिया है और जिन मतदाता का नाम एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ या डुप्लीकेट लिस्ट में है, उनके गणना प्रपत्र को ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। वही वैसे मतदाताओं को सुनवाई का मौका दिए बिना ड्राफ्ट रोल से किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा। किसी भी प्रभावित व्यक्ति के लिए दो लेवल की अपील का प्रावधान है। जबकि नए मतदाता को डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ फॉर्म 6 भी जमा करना होगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यदि कोई भी भारतीय नागरिक है और उनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है तो वे फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र के साथ जन्मतिथि के अनुसार स्वयं अथवा स्वयं के साथ माता या पिता या स्वयं के साथ माता एवं पिता दोनों का दस्तावेज देना होगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी का जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में हुआ है तो उनको सिर्फ स्वयं का दस्तावेज देना होगा। यदि जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच भारत में हुआ है तो उनका स्वयं के साथ माता अथवा पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। जबकि यदि किसी का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद भारत में हुआ है तो उनको स्वयं के साथ माता एवं पिता दोनों के दस्तावेज देने होगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी का जन्म भारत के बाहर हुआ है एवं उनके माता-पिता भारतीय नागरिक हैं तो उनको, उनके जन्म वाले देश में स्थित भारतीय दूतावास से जारी जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। वहीं यदि उनका जन्म भारत के बाहर हुआ है एवं उनके माता-पिता भारत के नागरिक नहीं है तो उनको नागरिकता प्रमाण पत्र देना होगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यदि किसी का या एवं उनके माता-पिता का नाम गत एसआइआर की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वे 1. किसी भी केंद्रीय/राज्य/सार्वजनिक क्षेत्र के नियमित कर्मचारी अथवा पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश। 2. 01.07.1987 से पूर्व भारत में सरकार / स्थानीय प्राधिकरण / बैंक / डाकघर / एलआईसी / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/दस्तावेज। 3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र। 4. पासपोर्ट। 5. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्ववि‌द्यालय द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन अथवा शैक्षणिक प्रमाण पत्र। 6. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र। 7. वन अधिकार प्रमाण पत्र। 8. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी अथवा अन्य जाति प्रमाण पत्र। 9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहाँ भी मौजूद हो)। 10. राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर। 11. सरकार द्वारा जारी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र (खतियान की प्रति) अथवा 12. आधार की प्रति देने पर ऊपर बताए गए 11 दस्तावेजों में से किसी एक की स्व-सत्यापित प्रति भी जमा कर सकते हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सारणी पर प्रकाश डालते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि 20 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य संपन्न किया जा रहा है। 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण करेंगे। 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का राशनलाइजेशन पूरा कर लिया जाएगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावों एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को त्रुटि रहित एवं समय पर संपन्न कराने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल एजेंट -2, वलिंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर 2003 के मतदान केंद्र की जानकारी, 2003 की मतदाता सूची को डाउनलोड, 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम, अनमैप्ड मतदाता की सूची, बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर एवं देख सकता है। जबकि voters.eci.gov.in पर पिछले एसआइआर में अपना नाम, मतदाता सूची से अपना नाम डिलीट करने, वोटर कार्ड में सुधार इत्यादि कर सकता है।

मीडिया को मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राशनलाइजेशन के बाद जिले में पहले 2372 मतदान केंद्र थे उसमें 112 केंद्रों की बढ़ोतरी के साथ अब यह 2484 हो गए हैं। इसमें कुछ विधानसभा में मतदान केंद्रों में बढ़ोतरी हुई है जबकि कुछ विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या कम हुई है।

पत्रकार वार्ता के समापन से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को सहयोग कर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य रुप से मैपिंग कराने की अपील की।

पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!