Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद कतरास गोशाला पुल के पास टाटा मैजिक और टेंपो में भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल

24 Jun 2026, 10:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260624 WA0338

IMG 20260624 WA0337

धनबाद : कतरास गोशाला पुल के समीप शुक्रवार को टाटा मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक (JH 01 EM 1846) धनबाद की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो (JH 10 AK 1868) लिलोरी मंदिर मुख्य द्वार से काको मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और चालक घायल हो गए।

टाटा मैजिक चालक अनिल यादव ने बताया कि वह अपनी लेन में रांची की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे टेंपो से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस की तत्परता से सड़क पर लंबा जाम लगने से बच गया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!