Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहरी सेवा शिविर-2026 25 जून को जिले के विभिन्न शहरी निकायों में आयोजित होंगे शिविर

25 Jun 2026, 09:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

डीडवाना-कुचामन  जिले मे राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का मौके पर ही लाभ प्रदान किया जाएगा तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसी क्रम में 25 जून, गुरुवार को जिले के विभिन्न शहरी निकायों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने बताया कि 25 जून को नगर परिषद डीडवाना के वार्ड 17 व 18 के लिए, नगर परिषद कुचामन 18 व 19, नगर पालिका लाडनूं के वार्ड 17,18 व 19 के लिए, नगर पालिका परबतसर के वार्ड 16 व 17 के लिए, नगर पालिका नावां के वार्ड 10 के लिए, नगर पालिका बोरावड 9,10 व 11 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों में जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पट्टों, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज मुक्त प्रमाण पत्र सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान शहरों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, पैचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नालियों एवं सीवर लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा आवारा पशुओं को पकड़ने जैसी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविरों में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। साथ ही पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, जनधन, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाये।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Sagar09 Sep

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
रोहट में रामदेवरा यात्रियों के लिए 15 दिन की सेवाः बाबा का भंडारा भामाशाहों द्वारा निशुल्क भोजन, चाय, पानी, नाश्ता; सुख-समृद्धि की कामना के साथ समापन।
error: Content is protected !!