Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाओ को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने की स्थली निरिक्षण

25 Jun 2026, 10:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

Screenshot 2026 06 25 10 32 04 07 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7कटनी

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने मंगलवार सायंकाल मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ मदन मोहन चौबे वार्ड एवं गाटर घाट स्थित कर्बला शरीफ पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

Screenshot 2026 06 25 10 32 22 30 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि मोहर्रम पर्व नगर की सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष साफ-सफाई अभियान,पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, सुगम आवागमन,निर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।उन्होंने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे मोहर्रम पर्व पूरी श्रद्धा, आस्था, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

 

Screenshot 2026 06 25 10 32 42 79 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, बीना बैनर्जी,सुरेंद्र गुप्ता,उमेंद्र अहिरवार,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,वंदना यादव,समाजसेवी दानिश अहमद साहित निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!