जनसेवा के संकल्प को साकार करता निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में नागरिको ने लिया लाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर मंडल के खैर माई माता मंदिर, 14 मुहाल परिसर में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के निर्देशानुसार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य जागरूकता एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जनकल्याण के प्रति संवेदनशील सोच को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी, अध्यक्ष कुश बोर्ड प्रभुदयाल पटेल, श्याम सुंदर मिश्रा, मनीष पटेल, रेखा आठिया, शिवम मिथौरिया, नासिर मकरानी, महेंद्र राठौर, प्रताप जाटव, बलवंत राठौर, धवल सिंह कुशवाह, अनंत मौर्य, राजेंद्र यादव, मधु मौर्य, प्रीति शर्मा, गणेश केसरवानी, हरिओम केसरवानी, अंकित साहू, अभय केसरवानी, शीतल राजपूत, विपिन जाट, चौहान सिंह राठौर, शेखर चौधरी, राजेश खटीक, मंटू खटीक, आशीष केसरवानी, सुधीर पांडे, विशाल मिश्रा, रवींद्र अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, हितग्राही एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराशि के अभाव में एक साल से अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन परासिया। ग्राम पंचायत भमोड़ी में स्वीकृत दो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।