Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला परिषद की कार्रवाई: बेकारबांध स्थित दो अन्य दुकानें सील

26 Jun 2026, 07:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260625 WA0290

IMG 20260625 WA0289

जिला परिषद प्रशासन ने राजस्व वसूली और अपनी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। लंबे समय से किराया न चुकाने वाले बकाएदारों के खिलाफ प्रशासन ने चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज बेकारबांध क्षेत्र में दो अन्य दुकानों को सील किया गया, साथ ही जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।

*बकाया न देने पर ये दुकानें हुईं सील:*

बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा न करने पर जिला परिषद की टीम ने आज निम्नलिखित दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया:

दुकान संख्या C/11 (सरोज रजक): कुल ₹3,34,450 की भारी बकाया राशि होने के कारण कार्रवाई की गई।
दुकान संख्या P5 (अनिल कुमार सिंह): कुल ₹1,56,782 का बकाया होने के कारण दुकान को सील किया गया।

अवैध कब्जाधारियों को ‘कल’ तक का अल्टीमेटम:
कार्रवाई के दौरान यह बात भी सामने आई है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के, अपने स्तर से जिला परिषद की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर अस्थाई दुकान का निर्माण किया गया है।

जिला परिषद ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और सभी अवैध कब्जाधारियों को कल तक का समय (अंतिम अल्टीमेटम) दिया है। उन्हें साफ निर्देश दिया गया है कि वे कल (अगले दिन) तक स्वेच्छा से दुकानों को खाली कर दें।

जिला परिषद की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने बिना अनुमति जमीनों पर कब्जा किया है, वे हर हाल में खाली कर दें। यदि कल तक अवैध कब्जा खाली नहीं की गईं, तो प्रशासन बलपूर्वक उन्हें खाली कराएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिषद ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग का यह अभियान और अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के दौरान जिला परिषद के वरिष्ठ अधिकारी,  कर्मी और स्थानीय पुलिस बल के जवान तैनात थे।

*Team PRD Dhanbad*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!