Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

शिवाजी तालाब दुद्धी को हराकर आरबीएस क्लब महुली ने जीता नाइट क्रिकेट का खिताब

26 Jun 2026, 11:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260626 WA0049

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकास खंड दुद्धी के महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार देर रात रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान आरबीएस क्लब महुली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवाजी तालाब दुद्धी को 7 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिवाजी तालाब दुद्धी की टीम आरबीएस क्लब महुली के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई। निर्धारित 10 ओवर में टीम 7 विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। IMG 20260626 WA0035
88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस क्लब महुली की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज शुभम चौबे ने मात्र 27 गेंदों पर 61 रनों की आतिशी पारी खेलकर मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने अपनी पारी में आकर्षक चौके-छक्कों की बरसात की और गेंदबाजी में भी एक महत्वपूर्ण विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। महुली की टीम ने 6.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।IMG 20260626 WA0035
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभम चौबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने वाले भोला भवनाथपुरी को बेस्ट बॉलर, जबकि शिवाजी तालाब दुद्धी के खिलाड़ी टिन्नी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर) एवं विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम (जिला पंचायत सदस्य) रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने का माध्यम हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं।IMG 20260626 WA00261
आवश्यक कारणों से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रस्थान के बाद उनके प्रतिनिधि सत्यनारायण कन्नौजिया (जिला स्काउट कमिश्नर, सोनभद्र) एवं कुंदन कुमार कन्नौजिया (लेखपाल) तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल (ग्राम प्रधान, महुली) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मैच में नंदकिशोर कन्नौजिया एवं जसवंत कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। आर्यन ने स्कोरिंग तथा आसू गोस्वामी ने अपनी शानदार कमेंट्री से पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया (पत्रकार एवं प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली) ने किया।IMG 20260626 WA0023
अंत में आरबीएस क्लब महुली के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में इससे भी बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भवानीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Siddharthnagar15 Sep

भवानीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!