Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बगदा घाटी में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी पल्सर, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल।।

26 Jun 2026, 11:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260626 WA0111 IMG 20260626 WA0112 IMG 20260626 WA0122 IMG 20260626 WA0123बगदा घाटी में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी पल्सर, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल।।

रिपोर्टर / राशीद अंसारी 

बुढ़मू। बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बगदा घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़मू थाना क्षेत्र के बाड़े गांव निवासी नारायण सिंह अपनी पत्नी प्रिया कुमारी और दोनों बच्चों को लेकर पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। बताया गया कि वे अपनी बीमार सास को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बगदा घाटी में बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर ठाकुरगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद खाई से मृतक दंपति के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। वहीं घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस मामले में कांके विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा ने उपायुक्त रांची से अनुरोध कर विशेष टीम गठित कराई, जिसके बाद रात में ही पोस्टमार्टम की व्यवस्था की गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार और रिम्स प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।हादसे के बाद बाड़े गांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहरफैल गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत
Godda22 Sep

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!