आपरेशन मुस्कान के तहत बिलहरी चौंकी पुलिस ने किया बड़ा सराहनीय कार्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कटनी, 28 जून। कटनी पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत बिलहरी चौकी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज पांच दिनों के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को बिलहरी चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर कुठला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 529/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में गुमशुदा नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय एवं उनकी टीम ने तकनीकी और मैदानी जांच के आधार पर बालिका की तलाश की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सिमरिया (जिला पन्ना) से सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन एवं लव उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कटनी पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने की दिशा में लगातार प्रभावी साबित हो रहा है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराशि के अभाव में एक साल से अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन परासिया। ग्राम पंचायत भमोड़ी में स्वीकृत दो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।