Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहर में दिनदहाड़े चाकू वाली,युवक के मौत से सनसनी

28 Jun 2026, 06:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260628 171312 784कटनी

शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मंगलनगर में हुई चाकूबाजी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात हमलावरों के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मंगलनगर निवासी कन्हैया गोंड (25 वर्ष) पर रविवार दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से जबलपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन स्लीमनाबाद के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का क्षेत्र के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खूनी हमला हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात और युवक की मौत ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएंगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!