Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गढ़वा की घटना के बाद धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में व्यापक निरीक्षण

30 Jun 2026, 04:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260629 WA0211

IMG 20260629 WA0214

खाद्य सामग्री के स्टॉक, किचन की साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की हुई सघन जांच; लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दूषित पानी और दूषित भोजन के सेवन से भारी संख्या में छात्राओं के बीमार होने की घटना को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार से प्राप्त उच्च स्तरीय निर्देशों के आलोक में, धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में विशेष जांच अभियान चलाया।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष की साफ सफाई विशेष कर रसोई घर भंडार कक्ष एवं रसोइयों का व्यक्तिगत साफ सफाई का अवलोकन किया इस संबंध में आवश्यक सलाह भी दिया गया भोजन पकाने एवं बच्चों को भोजन परोसने तक साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया है। साथ ही सभी सभी पैक्ड सामानों की पैकिंग एवं एक्सपायरी डेट की विशेष रूप से ध्यान रखने का सुझाव दिया गया।

पेयजल की शुद्धता और वाटर टेस्टिंग:* उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी आवासीय विद्यालयों के चापाकल, जल मीनार और आरओ (RO) सिस्टम की तुरंत सफाई कराई जाए। पेयजल स्रोतों की नियमित ब्लीचिंग करने तथा पानी के सैंपल की लैब टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दूषित जल की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

स्टॉक रूम एवं खाद्य सामग्री का भौतिक सत्यापन:* निरीक्षण टीमों ने स्टोर रूम में रखे चावल, दाल, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्रियों के एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच की। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि सड़ी-गली या घटिया स्तर की सामग्री पाए जाने पर संबंधित वेंडर और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रसोईघर (किचन) में स्वच्छता मानक:* भोजन पकाने के स्थान पर ड्रेनेज, साफ-सफाई और बर्तनों की स्वच्छता का जायजा लिया गया। रसोइयों को अनिवार्य रूप से साफ कपड़े और हेडकैप पहनने तथा खाना ढककर रखने की हिदायत दी गई।

मेन्यू के अनुसार ताजा और गर्म भोजन:* सभी वार्डन को निर्देशित किया गया है कि छात्राओं को मीनू के अनुरूप ही पौष्टिक और ताजा भोजन दिया जाए। किसी भी परिस्थिति में बासी भोजन परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन* ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गढ़वा की घटना से सीख लेते हुए धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी भी संस्थान में भोजन या पानी की गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो जिम्मेवार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!