केरल में मिलीं धनबाद की बुजुर्ग महिला, वन स्टॉप सेंटर (OSC) के प्रयासों से सकुशल लौटीं अपने घर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



जिला समाज कल्याण विभाग और वन स्टॉप सेंटर (OSC), धनबाद के संयुक्त व सराहनीय प्रयासों से 20 वर्षों से लापता एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके गृह जनपद वापस लाया गया है। पूर्वी टुंडी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम-दलदली (पंचायत-चुरुरिया) की रहने वाली 65 वर्षीय श्रीमती कबली देवी लगभग 20 साल पहले अचानक अपने गांव से कहीं चली गई थीं। लंबे समय तक खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार जनों ने उन्हें मृत मान लिया था और उनके पति ने दूसरी शादी कर ली थी।
श्रीमती कबली देवी केरल के कालीकट (कोझिकोड) में मिलीं, जिसके बाद उन्हें वहां के सरकारी आशा भवन (महिला) में रखा गया था। इस पूरे मामले में केरल के स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर श्री शिवनमुनाथिल (Shivanmunathil) ने बेहद मानवीय और सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कड़ी मेहनत कर महिला के धनबाद स्थित घर का पता लगाया और फोन के माध्यम से धनबाद के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
सूचना प्राप्त होते ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शदाता श्री मदन मोहन महथा एवं वन स्टॉप सेंटर की चौकीदार सुश्री आरती कुमारी को शामिल किया गया। यह टीम 23 जून से 28 जून 2026 तक यात्रा कर श्रीमती कबली देवी को सकुशल वापस लेकर धनबाद पहुंची। वर्तमान में उन्हें धनबाद के वन स्टॉप सेंटर (OSC) में सुरक्षित रखा गया है।
श्रीमती कबली देवी के एक बड़े बेटे और एक बेटी हैं, जिनका विवाह हो चुका है और वे टुंडी में ही रहते हैं। मां के जीवित होने और 20 साल बाद वापस लौटने की खबर से परिवार में खुशी और भावुकता का माहौल है। उनकी बेटी ने सूचित किया है कि वह कल अपनी मां से मिलने वन स्टॉप सेंटर (OSC) आ रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।