Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

41 बसों का हुआ निरिक्षण सुरक्षा मानकों का उलंघन करने वाली 07 बसों पर वैधानिक कार्यवाही

01 Jul 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

कटनी

IMG 20260701 WA0280 1

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशों के पालन में लोक परिवहन एवं स्कूली परिवहन को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना यातायात कटनी एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कटनी द्वारा संयुक्त रूप से विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।

 

IMG 20260701 WA0282 2पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, आईपीएस के निर्देशन तथा श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटनी एवं श्री रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), कटनी के मार्गदर्शन में निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात कटनी एवं आरटीओ श्री संतोष पाल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा कटनी बस स्टैंड सहित जिले में संचालित लोक परिवहन एवं स्कूली बसों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

 

IMG 20260701 WA0281 1निरीक्षण के दौरान कुल 41 बसों की जांच की गई। जांच में 07 बसों में निर्धारित मानकों के अनुरूप इमरजेंसी एग्जिट (Emergency Exit) उपलब्ध नहीं पाया गया अथवा उसमें सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं। इस पर थाना यातायात कटनी द्वारा संबंधित वाहनों के विरुद्ध मौके पर वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही आरटीओ कटनी द्वारा ऐसे वाहनों की फिटनेस निरस्त किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी दी गई।

 

IMG 20260701 WA0279संयुक्त टीम द्वारा विशेष रूप से यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक बस में स्थापित इमरजेंसी एग्जिट के सामने अथवा उसके निकट कोई सीट या अन्य अवरोध न हो, जिससे दुर्घटना अथवा आपातकालीन स्थिति में यात्रियों एवं स्कूली बच्चों को सुरक्षित एवं शीघ्र बाहर निकाला जा सके।

यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों, वाहन मालिकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें। यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कटनी यातायात पुलिस की अपील:

“सुरक्षित परिवहन – सुरक्षित जीवन, सुरक्षित विद्यार्थी – सुरक्षित भविष्य।”

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!