24घंटे के भीतर शाहगढ़ पुलिस की सफलता, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा जेल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी, 8225072664* पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल को घटना के 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दिनांक 30.06.2026 को फरियादी कब्बी उर्फ हरिशंकर ताम्रकार ने थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-15-N-9150) को रात्रि में अपने घर के बाहर लॉक कर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 207/2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के कुशल नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन तथा एसडीओपी बंडा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.07.2026 को आरोपी नरेन्द्र अहिरवार (28 वर्ष), पिता भरतलाल अहिरवार, निवासी ग्राम अमरमऊ, थाना शाहगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹60,000) बरामद की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे, प्रधान आरक्षक अमित राय, जय रैकवार, संतोष तथा आरक्षक दिनेश, दुर्गेश, लखन, बॉबी एवं महिला आरक्षक मनीषा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराशि के अभाव में एक साल से अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन परासिया। ग्राम पंचायत भमोड़ी में स्वीकृत दो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।