Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तुकाराम मुंढे के विभाग की सीधी कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, कहा- “क्या हम भी बिना नोटिस सीधे कार्रवाई कर दें?”

03 Jul 2026, 02:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
PhotoCollage 1783068648808

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:

वर्धा में गो दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था द्वारा संचालित ‘गोरस भंडार’ पर अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने 31 मई को अचानक छापा मारा था। इस कार्रवाई में करीब 25 लाख 86 हजार 168 रुपये का संदिग्ध और असुरक्षित दुग्ध उत्पादों का स्टॉक जब्त कर आस्थापना को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए थे।

 

गोरस भंडार ने इस कार्रवाई को मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तुकाराम मुंढे के विभाग द्वारा बिना नोटिस दिए सीधे कार्रवाई करने पर सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा, “क्या हम भी बिना नोटिस दिए सीधे कार्रवाई कर दें?”

 

हाईकोर्ट ने यह भी सवाल किया कि “पिछले 70 साल में गोरस भंडार का कितनी बार निरीक्षण किया गया और कितनी बार अस्वच्छता पाई गई?”

 

800 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट  

वर्धा गो-दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने याचिका में बताया कि गोरस भंडार के माध्यम से रोजाना करीब 9 हजार लीटर दूध का संकलन और वितरण किया जाता है। वर्धा जिले के 15 गांवों के करीब 800 परिवारों का जीवनयापन इसी पर निर्भर है।

 

31 मई को विभाग ने गोरस भंडार का निरीक्षण किया और परिसर में स्वच्छता का अभाव बताते हुए ताला लगा दिया। साथ ही अगले आदेश तक दूध संकलन, बिक्री और दुग्ध उत्पादों का उत्पादन रोकने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि विभाग की इस कार्रवाई से किसानों और दूध उत्पादकों को भारी नुकसान हो रहा है।

 

FDA का जवाब: जनता की सेहत के लिए की कार्रवाई

पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई का कारण स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया था। इस पर अन्न व औषधि विभाग ने शपथपत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया कि नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

 

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति राज वाकोडे की खंडपीठ के समक्ष हुई। आगे की सुनवाई जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
Chandrapur23 Sep

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट बैंक कर्मचारियों की 3 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में बड़ा हादसा: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत
Chandrapur23 Sep

बल्लारपुर में बड़ा हादसा: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए संवाददाता की रिपोर्ट* बल्लारपुर शहर से एक दिल दहला…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री.एकनाथजी शिंदे का अकोला दौरा,,जिल्हा सुखाग्रस्त घोषित करने की अपील.!
Akola23 Sep

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री.एकनाथजी शिंदे का अकोला दौरा,,जिल्हा सुखाग्रस्त घोषित करने की अपील.!

जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री मा. ना. श्री. एकनाथरावजी शिंदे साहेब आज अकोला दौरे पर आए।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!