Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सार्वजनिक नाले का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने की शिकायत

04 Jul 2026, 07:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260703 WA0223

भू-माफिया द्वारा सरकारी जमीन पर चार मंजिला होटल बनाने की शिकायत

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज जनता दरबार का आयोजन कर कतरास, चिरकुंडा, निरसा, बाघमारा, तोपचांची, धनबाद, झरिया, कलियासोल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनीं।

जनता दरबार में हाउसिंग कॉलोनी से आए व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि वहीं के एक यूट्यूबर, जो अपने को मीडिया कर्मी भी बताता है, धौंस जमा कर कॉलोनी के सार्वजनिक नाले का अतिक्रमण कर उसपर अवैध निर्माण कर रहा है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के रूप में कई फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए। मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर उपायुक्त ने हाउसिंग बोर्ड को तत्काल इसकी जांच करके कारवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं हीरापुर से आई एक महिला ने उपायुक्त को बताया कि भू-माफिया द्वारा षड्यंत्र कर उन्हें उनके एकमात्र निवास स्थान से बेदखल कर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने बताया कि भू-माफिया द्वारा नगर निगम को गलत जानकारी देकर और दिग्भ्रमित कर उसके मकान को जबरन तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि उक्त भू-माफिया ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से एक चार मंजिला होटल का निर्माण कर लिया है। मामले पर संज्ञान लेकर उपायुक्त ने अनुमंडल दंडाधिकारी को इसकी जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, अबुआ आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत कराने, जबरन जमीन पर कब्जा करने, बीसीसीएल द्वारा गरीब विधवा महिला की जमीन पर कब्जा करने, जमाबंदी प्रमाण पत्र निर्गत कराने, रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने की शिकायत प्राप्त हुई। वहीं गोविंदपुर से आए व्यक्ति ने विद्यालय के नजदीक स्थित शराब दुकान बंद कराने का आवेदन दिया।

उपायुक्त ने आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!