Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उप विकास आयुक्त ने की शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

04 Jul 2026, 07:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260703 WA0253

IMG 20260703 WA0249

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में आज शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें धनबाद जिले के शहरी क्षेत्रों में संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा झारखंड सरकार द्वारा संचालित मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधन, लैब सुविधा, बायोमेट्रिक उपस्थिति तथा रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक का ससमय संचालन करने, चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीज के लिए निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराने तथा क्लीनिक का व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!