Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

04 Jul 2026, 12:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
01 आकाशीय बिजली

01 आकाशीय बिजली

सूरजपुर/  वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली गिरने एवं सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा जनहानि की संभावनाओं को कम करने तथा लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नागरिकों को मौसम संबंधी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की सलाह दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम खराब होने, तेज गरज-चमक अथवा आकाशीय बिजली की आशंका होने पर तत्काल किसी पक्के भवन या बंद वाहन में शरण लें। उन्होंने खेतों, खुले मैदानों, पहाड़ी क्षेत्रों, जलाशयों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर फंस जाए तो दोनों पैरों को साथ रखकर नीचे झुक जाएं, सिर नीचे रखें और हाथों को घुटनों पर रखकर सुरक्षित स्थिति में रहें, किन्तु जमीन पर पूरी तरह लेटने से बचें तथा आसपास मौजूद अन्य लोगों से उचित दूरी बनाए रखें। डॉ. पैकरा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने अथवा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें। यदि प्रभावित व्यक्ति की सांस अथवा नाड़ी नहीं चल रही हो तो प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा सीपीआर प्रारंभ किया जा सकता है और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए।

सर्पदंश से होने वाली जनहानि की रोकथाम के संबंध में उन्होंने रात्रि विश्राम के समय जमीन पर न सोने की अपील की है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. जसवंत दास ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा बैगा-गुनिया इत्यादि से इलाज न कराएं, बल्कि प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एण्टी स्नेक वेनम की दवाइयां उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वर्षाकाल के दौरान सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने तथा गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने का आग्रह किया है।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!