Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

छात्रावासी बच्चों के शैक्षणिक विकास की पूरी जिम्मेदारी अधीक्षकों पर, परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत हो: कलेक्टर रेना जमील

04 Jul 2026, 11:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
07 आश्रम छात्रावास अधीक्षकों

08 आश्रम छात्रावास अधीक्षकों

 

सूरजपुर /  जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अधीक्षकों को छात्रावासी बच्चों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों के प्रति अधीक्षक अभिभावक जैसा व्यवहार करें तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने बच्चों की स्वच्छता, स्वास्थ्य और नियमित अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के साथ परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रखने के निर्देश दिए। साथ ही निबंध लेखन, शुद्धलेख, चित्रकला, नाटक जैसी साप्ताहिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने, समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित कराने तथा प्रार्थना सभा में प्रमुख समाचार और प्रेरक विचार साझा कराने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को छात्रावासी बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग तथा निकटवर्ती विद्यालयों के पीटीआई के सहयोग से खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने अधीक्षकों को पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ कार्य करने, छात्रावास में निवास सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक घटना की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

सहायक आयुक्त घनश्याम कुमार सिंह ने छात्रावास संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संस्था प्रबंधन, मेस संचालन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों, अभिलेख संधारण, पालक एवं निगरानी समिति की बैठक तथा कानूनी प्रावधानों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी छात्रावासों में बच्चों को चार समूहकृअरावली (नीला), नीलगिरी (हरा), शिवालिक (लाल) और उदयगिरी (पीला) हाउसकृमें विभाजित कर नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित की जाएगी।

उन्होंने अधीक्षकों को नवोदय, एकलव्य, प्रयास और जवाहर उत्कर्ष जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने, गृहकार्य का नियमित पर्यवेक्षण करने, विद्यालयों से बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने, शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनवाने, कंप्यूटर पर टाइपिंग प्रशिक्षण दिलाने, वृक्षारोपण, वाटर हार्वेस्टिंग तथा किचन गार्डन जैसी गतिविधियों को भी नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में सहायक संचालक विजेंद्र एक्का, सभी मंडल संयोजक, कनिष्ठ लेखा अधिकारी नजीर अहमद खान, छात्रावास शाखा प्रभारी विकास कुशवाहा, अर्जुन सिंह सहित जिले के सभी आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षक उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!