Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

“हाय रे कोयला!” अब दिल्ली तक गूंजी धनबाद की पुकार, कोयला चोरी और अवैध खनन पर लगेगी लगाम?

05 Jul 2026, 11:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260705 WA0134

धनबाद का बदनाम “काला सोना… लेकिन सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती!

धनबाद: झारखंड के धनबाद का “काला सोना” अब सिर्फ उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा को लेकर भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से कोयला चोरी, अवैध खनन और माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क के बीच अब यह मामला सीधे भारत सरकार के गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है।शुक्रवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात कर धनबाद के खनन क्षेत्रों की सुरक्षा, कोयला चोरी और अवैध खनन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बैठक में इन चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई।

हाय रे कोयला!”… अब चोरी पर सख्ती की तैयारी

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन, कोयला चोरी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि कोकिंग कोयला देश की सामरिक और आर्थिक जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खनिज है, इसलिए इसका सुरक्षित और निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि भारत की आयातित कोकिंग कोयले पर निर्भरता कम करने में बीसीसीएल की भूमिका बेहद अहम है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में यह महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

अब और मजबूत होगी सुरक्षा, बढ़ेगी CISF की ताकत

बैठक में बीसीसीएल की खनन परिसंपत्तियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी। सीआईएसएफ (CISF) की भूमिका की समीक्षा की गई और खदानों में उसकी तैनाती को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कोयला… जिस पर टिकी है देश की इस्पात ताकत

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि घरेलू कोकिंग कोयले का उत्पादन बढ़ाना देश के इस्पात उद्योग और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। सुरक्षित खनन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बिना यह लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं होगा।

क्या अब रुकेगी कोयला चोरी?

धनबाद में लंबे समय से कोयला चोरी और अवैध खनन गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार के इस आश्वासन के बाद उम्मीद जगी है कि खनन क्षेत्रों की सुरक्षा और सख्त होगी तथा कोयला चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ज़मीन पर इसका असर कब और कितना दिखाई देता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!