नागपुर से एक ही परिवार के 5 लोग रहस्यमय तरीके से लापता, मोबाइल का आखिरी लोकेशन पुणे में मिला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
नागपुर के धंतोली इलाके से एक ही परिवार के 5 सदस्यों के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गई है। 24 जून से घर से निकले ये सभी लोग अब तक वापस नहीं लौटे हैं। इस मामले में धंतोली पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लापता लोगों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन पुणे में मिला है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, धंतोली के बलराज मार्ग, प्लॉट नंबर 40 स्थित ‘दुर्गा सदन’ में शिकायतकर्ता श्यामसुंदर कीमतराय परसवानी (71) का परिवार रहता है। इसी इमारत में उनके दिवंगत भाई सुरेश कीमतराय परसवानी का परिवार भी रहता था।
लापता लोगों में हर्षा सुरेश परसवानी (57), जितेंद्र सुरेश परसवानी (42), ईशिता जितेंद्र परसवानी (40), खुशी जितेंद्र परसवानी (21) और एक नाबालिग लड़का शामिल है।
24 जून की शाम करीब 6 बजे ये पांचों घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। शुरू में परिजनों को लगा कि वे किसी रिश्तेदार या जान-पहचान वाले के यहां गए होंगे। इसलिए कुछ दिन खुद ही उन्होंने तलाश की। लेकिन रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार 29 जून को श्यामसुंदर परसवानी ने धंतोली पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच और आखिरी लोकेशन पुणे
शिकायत मिलते ही धंतोली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल डिटेल्स, टेक्निकल डाटा और अन्य सबूतों के आधार पर छानबीन की जा रही है। जांच में सामने आया है कि लापता सदस्यों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन पुणे में था। इसी के चलते पुणे पुलिस से भी समन्वय साधा जा रहा है।
कर्ज का एंगल भी सामने आया
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला है कि परिवार के एक सदस्य पर काफी कर्ज था। हालांकि लापता होने के पीछे यही वजह है या नहीं, इस बारे में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धंतोली पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अगर किसी को भी इन पांचों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।