Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गडचिरोली में 300 करोड़ की अवैध रेत तस्करी का आरोप, मंत्री तक पहुंची आर्थिक चेन, ED से जांच की मांग

05 Jul 2026, 05:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Desaiganj illegal sand smuggling

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ:

गडचिरोली जिले के देसाईगंज उपविभाग में रेत घाटों के ठेके की आड़ में तय सीमा से कई गुना ज्यादा रेत का अवैध उत्खन कर करीब 300 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान किया गया है। शेतकरी कामगार पक्ष ने यह गंभीर आरोप लगाया है। 

 

शेतकरी कामगार पक्ष के आदिवासी-भटके विमुक्त आघाडी के प्रदेश अध्यक्ष रामदास जराते ने ED के पश्चिम क्षेत्रीय विशेष संचालक को लिखित शिकायत देकर इस कथित घोटाले में हुई आर्थिक लेन-देन, संबंधित ठेकेदार और राजस्व व खनिकर्म विभाग के अधिकारियों की भूमिका की ED से जांच कराने की मांग की है।

 

क्या है पूरा मामला

जराते ने शिकायत में कहा कि 9 मई 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा ने देसाईगंज उपविभाग के आमगांव, कुरुड, चोप, शंकरपुर, रामपुर चक, वैरागढ़, वघाला, अरसोड़ा और मोहझरी के कुल 21.35 हेक्टेयर क्षेत्र के रेत घाटों का ठेका यवतमाल जिले के वणी स्थित मे. ए.बी. कैरियर्स डायनामिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया था।

 

ठेके के अनुसार कंपनी को सिर्फ 98 हजार 940 ब्रास रेत के उत्खन और परिवहन की अनुमति थी।

 

6 लाख ब्रास से ज्यादा अवैध उत्खन का आरोप

लेकिन शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कंपनी ने जिला खनिकर्म अधिकारी, उपविभागीय अधिकारी देसाईगंज और देसाईगंज व आरमोरी के तहसीलदारों की मिलीभगत से 6 लाख ब्रास से ज्यादा रेत का अवैध उत्खन किया। इस रेत को नागपुर, अमरावती, यवतमाल समेत अन्य जगहों पर ले जाकर बेचा गया।

 

शिकायत के अनुसार इस काम के लिए सैकड़ों JCB, पोकलेन और अन्य भारी मशीनों का इस्तेमाल कर दिन-रात अवैध उत्खन चल रहा था। स्थानीय लोगों के लगातार विरोध के बावजूद राजस्व अधिकारियों ने ठेकेदार को ही संरक्षण दिया।

 

4 जून को नागपुर विभागीय आयुक्त को ई-मेल से शिकायत की गई थी। लेकिन जराते ने दावा किया कि राज्य के एक प्रभावशाली मंत्री के हस्तक्षेप के कारण प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

पर्यावरण को नुकसान, 300 करोड़ का राजस्व घाटा

शिकायत में कहा गया है कि अकेले वघाला रेत घाट से ही करीब डेढ़ लाख ब्रास रेत निकाली गई। इस पूरे मामले से पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है और शासन को कम से कम 300 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हुआ है।

 

इसलिए जराते ने मांग की है कि संबंधित कंपनी के आर्थिक लेन-देन, बैंक खाते, संपत्ति और इस लेन-देन से जुड़े राजस्व व खनिकर्म विभाग के अधिकारियों की आर्थिक गतिविधियों की ED के जरिए गहन जांच की जाए।

 

फिलहाल ED ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाही देहात पुलिस ने 02 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जिलों से किया गिरफ्तार।
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

टीकमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाही देहात पुलिस ने 02 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जिलों से किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी…

पूरी खबर पढ़ें →
पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला
Chandrapur23 Sep

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!