Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पर्ल्स निवेशकों की पीड़ा को मिलेगा स्वर,विधायक लारिया ने दिया हरसंभव पहल का भरोसा

05 Jul 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 3853109534156198434सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पर्ल्स (PACL) में जीवनभर की गाढ़ी कमाई निवेश करने वाले निवेशकों की वर्षों पुरानी पीड़ा एक बार फिर मुखर हुई। रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में बड़ी संख्या में नगर के पर्ल्स निवेशकों ने नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया से भेंट कर अपनी व्यथा सुनाई तथा शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।’इंसाफ दी आवाज’ के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अभय कुमार दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के वर्षों बाद भी हजारों परिवार अपनी मेहनत की पूंजी के लिए भटक रहे हैं। अनेक निवेशकों ने अपनी जीवनभर की बचत, बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह और बुढ़ापे की सुरक्षा के उद्देश्य से पर्ल्स में निवेश किया था, लेकिन आज भी उन्हें अपनी ही जमा राशि प्राप्त नहीं हो सकी है। इससे प्रदेश के हजारों परिवार आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक लारिया से आग्रह किया कि वे इस गंभीर जनसमस्या को राज्य एवं केंद्र सरकार के सक्षम मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाकर निवेशकों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए आवश्यक पहल करें। इस अवसर पर विधायक लारिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि निवेशकों की पीड़ा केवल आर्थिक नहीं, बल्कि उनके विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को वे अपनी पूरी क्षमता और गंभीरता के साथ उचित मंच पर उठाएंगे तथा समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगे। यह मुलाकात केवल एक ज्ञापन नहीं, बल्कि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे उन परिवारों की उम्मीदों की आवाज थी, जिन्होंने आज भी अपने अधिकार की आस नहीं छोड़ी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!