जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने किया बूथो का निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कतरास.धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव एवं बाघमारा विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 1 से 6 के प्रभारी मो. शब्बीर आलम ने अपने प्रभार क्षेत्र के बूथ संख्या 238, 239 एवं 240 का दौरा कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ बीएलओ के साथ मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा अभियान के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान मो. शब्बीर आलम ने क्षेत्र के मतदाताओं से घर-घर चल रहे सत्यापन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि सभी मतदाता समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा। इसके लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और बीएलओ की सक्रिय कार्यशैली से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह सफल होगा तथा कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित नहीं रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।