Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जूसरी में किया ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

07 Jul 2026, 05:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260707 WA0025
IMG 20260707 WA0021
ग्रामीण सेवा शिविर में आम जन की समस्या सुनते जिला कलेक्टर अवधेश मीना

IMG 20260707 WA0022

डीडवाना-कुचामन, जिले में  राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ प्रदान करने एवं सभी आवश्यक राजकीय सेवाएं सुलभ कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर का मंगलवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना ने निरीक्षण किया। 

जिला कलक्टर ने मकराना उपखंड की ग्राम पंचायत जूसरी में आयोजित शिविर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों और काउंटरों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से अब तक प्राप्त हुए आवेदनों, उनके निस्तारण की प्रगति और लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए और यथासंभव आवेदनों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को शिविर का अधिकतम लाभ मिल सके।

शिविर में जिला कलक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों के परिवादों की सुनवाई कर विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र और आवश्यक दस्तावेज भी सौंपे।

इस दौरान उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट सहित संबंधित तहसीलदार ,विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या जारी, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु
Nagaur22 Sep

डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या जारी, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु

डोडियाना। बाबा रामदेव मंदिर डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन जारी है।…

पूरी खबर पढ़ें →
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!