Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

केन्दुआडीह में भू-धंसान एवं गैस रिसाव की रोकथाम के लिए माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ डीडीएमए की बैठक संपन्न

07 Jul 2026, 09:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260707 WA0198 1

IMG 20260707 WA0198

एसओपी बनाकर क्षतिग्रस्त सड़क के नीचे की जाएगी खुदाई

प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में किया जाएगा शिफ्ट

केन्दुआडीह में हो रहे भू-धंसान एवं गैस रिसाव की घटना की रोकथाम, बचाव एवं धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को पुनः चालू करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद (डीडीएमए) श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पिछले 6-7 महीनों से बंद पड़ी धनबाद-बोकारो सड़क को जनहित में दोबारा शुरू करने पर चर्चा हुई। सभी माननीय जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने का सुझाव दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड इस खुदाई कार्य के लिए 10 जुलाई, 2026 तक एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर उपायुक्त सह अध्यक्ष, डीडीएमए को सौंपेंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खुदाई के दौरान पूरे प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाएगा। कार्यक्षेत्र को सुरक्षा घेरे (कॉर्डन) में लेकर ही काम शुरू होगा। इस दौरान रेस्क्यू टीम, खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), आईआईटी (आईएसएम), केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिम्फर) की तकनीकी टीम सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। खुदाई के बाद, टेक्निकल रपोर्ट आ जाने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि बंद सड़क को चालू करना सुरक्षित है या जोखिम भरा है।

बैठक में धनबाद के माननीय सांसद श्री ढुलू महतो ने कहा कि पिछले 6-7 महीने से धनबाद-बोकारो सड़क बंद है। जिसके कारण बड़ी आबदी प्रभावित हो रही है। भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड को इसे चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। धनबाद के माननीय विधायक श्री राज सिन्हा ने कहा कि बीसीसीएल ने बस्ताकोला, अलकुसा, केंदुआ सहित अन्य क्षेत्रों में कई धंसी सड़कों की मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया है। इसलिए इस सड़क को चालू करने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं निरसा के माननीय विधायक श्री अरूप चटर्जी ने भी क्षतिग्रस्त सड़क के नीचे गहरी खुदाई कर हकीकत से अवगत होने का मंतव्य दिया। झरिया की माननीय विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, सिंदरी के माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो, जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने भी धनबाद-बोकारो सड़क को महत्वपूर्ण सड़क बताते हुए, सभी जांच पूरी कर, सड़क को चालू करने का मंतव्य दिया।

बैठक में ऑनलाइन जुड़े भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने माननीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों का समर्थन करते हुए कहा कि बीसीसीएल का भी मंतव्य सुरक्षित रूप से सड़क को चालू करना है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार इसकी एसओपी बनाकर और सारी तैयारियां पूरी कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।

बैठक में डीजीएमएस, आईआईटी आईएसएम, सिम्फर के विशेषज्ञों ने खुदाई कार्य को लेकर तकनिकी पहलुओं पर अपने-अपने मंतव्य रखें। साथ में स्थानीय पार्षद एवं केंदुआ के रैयतों ने भी अपने सुझाव रखें।

बैठक के समापन से पहले उपायुक्त ने राजपूत बस्ती के रैयतों को उनके आवेदन लैंड सेल में जमा करने को कहा। साथ-साथ करमाटांड में रहने वालों का विशेष सर्वे करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा जिले की कोई भी सरकारी सड़क, खंभे या पाइपलाइन के पास कार्य करने से पहले प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। यदि ऐसा नहीं किया और उसे क्षतिग्रस्त किया तब बीसीसीएल के संबंधित एरिया के महाप्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

बैठक शुरू होने से पहले उपायुक्त ने माननीय सांसद धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक ने माननीय विधायक धनबाद, अपर समाहर्ता ने माननीय विधायक निरसा, अनुमंडल दंडाधिकारी ने माननीय विधायक झरिया, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने माननीय विधायक सिंदरी तथा आईटी मैनेजर ने जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, पथ प्रमंडल, एनएचएआई, पुटकी व बाघमारा के अंचल अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा, आईटी मैनेजर श्री रूपेश कुमार मिश्रा के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!