Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोकर्णनाथ में जनसत्ता दल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

08 Jul 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। जनसत्ता दल की एक महत्वपूर्ण बैठक गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह राजावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह राजावत ने कहा कि जनसत्ता दल माननीय राजा भैया के नेतृत्व में बिना किसी जाति, धर्म या भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराना है। इसके लिए जनपद लखीमपुर खीरी में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तथा ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से आने वाले समय में जनसत्ता दल जिले में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रांशु भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष हिमांशु सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

रॉयल विलास रिसॉर्ट & क्लब त्रिवेणीपुरम में पहली बार 2026 में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया झूसी व्यापार…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

झूसी व्यापार मंडल अध्यक्ष महोदय श्री सूरज सोनकर अमित कुमार श्रीवास्तव व महिला टीम द्वारा गणेश जी की…

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!

बड़ी खबर । सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में कथित नकली सिक्का फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार — 20 रुपये के 6,400 सिक्के बरामद, मशीनों से लेकर दर्जनों डाई और करीब ₹5 लाख के अधबने सिक्के मिले
error: Content is protected !!