Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीसीसीएल धनबाद में कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए CISF के 13 अधिकारियों का तबादला

08 Jul 2026, 11:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260708 WA0260

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बीसीसीएल धनबाद इकाई के कमांडेंट प्रदीप कुमार विश्वकर्मा सहित कुल 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादले की सूची में सहायक कमांडेंट से लेकर वरीय कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल है। इन्हें तत्काल अपने वर्तमान इकाई से विरमित होकर नए इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
सीआइएसएफ की अलग अलग इकाई में कार्यरत कुल सात अधिकारियों को बीसीसीएल धनबाद इकाई में भेजा गया है। जबकि बीसीसीएल धनबाद इकाई में तैनात पांच अधिकारियों को यहां से हटाते हुए दूसरे अन्य इकाई में स्थानांतरित किया गया है। सीआइएसएफ मुख्यालय यह फैसला केंद्रीय गृह तथा कोयला मंत्रालय के बीच हुए एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ली है।
जहां बीसीसीएल धनबाद, सीसीएल करगली आदि इकाई में लगातार हो रही कोयला चोरी की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की इन उपक्रम में जीरो कोल लीकेज योजना पर काम करने का फैसला लिया गया। इसी कड़ी में कोल सेक्टर की सीआइएसएफ इकाईयों में अब पुराने लोगों के बजाए नए टीम को तैनात किया जा रहा है। जो की कोल माफियाओं के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम करते हुए सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को पुख्ता कर सकें।बता दे की सीआइएसएफ मुख्यालय इससे पूर्व शनिवार को आदेश जारी कर बीसीसीएल धनबाद इकाई के डीआइजी जितेन्द्र कुमार तिवारी का तबादला बीएसएल बोकारो इकाई में कर दी थी। जबकि बीसीसीएल धनबाद इकाई में नए डीआइजी के पद पर बीएसएल इकाई के डीआइजी सह आइपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा को जिम्मेवारी सौंपा गया है।

किस अधिकारी का कहा हुआ तबादला

सीआइएसएफ मुख्यालय बीसीसीएल धनबाद इकाई में कार्यरत कुल पांच अधिकारियों का तबादला कर दी है। इनमें कमांडेंट प्रदीप कुमार विश्वकर्म को दिल्ली मेट्रो, उप कमांडेंट हरीश कुमार को बीएआरसी मुंबई, सहायक कमांडेंट सीता राम को एफबीपी फरक्का, सहायक कमांडेंट गोपाल भगत को यूटीपीएस उकई तथा सहायक कमांडेंट मो. जावेद रिजवी को चेनई एयरपोर्ट भेजी है।

जबकि दिल्ली मेट्रो में तैनात अजय सिंह को बीसीसीएल धनबाद इकाई का नया सीनियर कमांडेंट बनाया गया है। इसके अलावा एनसीएल सिंगरौली इकाई से उप कमांडेंट जी सुशांत को बीसीसीएल धनबाद, उप कमांडेंट पुष्पेंद्र सिंह को रिजर्व बटालियन मुंडली से बीसीसीएल धनबाद, सहायक कमांडेंट सुमित को चेनई एयरपोर्ट से बीसीसीएल धनबाद, सहायक कमांडेंट तुषार को अमृतसर एयरपोर्ट से बीसीसीएल धनबाद, सहायक कमांडेंट विपिन यादव को एफबीपी फरक्का से बीसीसीएल धनबाद तथा सहायक कमांडेंट रुषिकेश बसंत को सीटीपीएस चंद्रपुरा से बीसीसीएल धनबाद इकाई में तबादला किया गया है। इसके अतिरिक्त उप कमांडेंट देवाशीष व्यास को बीएआरसी मुंबई से ईसीएल सीतापुर इकाई तथा सहायक कमांडेंट अमन सिंह को यूटीपीएस से अमृतसर एयरपोर्ट भेजा गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!