Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*कोरिया में A-HELP पशु सखी प्रशिक्षण का समापन, 34 महिला पशु सखियों को मिला प्रशिक्षण व टूल किट*

09 Jul 2026, 11:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 07 08 at 5.46.15 PM 1

 

15 दिवसीय प्रशिक्षण में पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं कृत्रिम गर्भाधान की दी गई व्यावहारिक जानकारी

कोरिया, 08 जुलाई 2026/ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बैकुंठपुर द्वारा आयोजित A-HELP पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। 23 जून से 7 जुलाई 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण में जिले की 34 महिला पशु सखियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, विभिन्न रोगों की पहचान एवं रोकथाम, टीकाकरण, पोषण प्रबंधन, स्वच्छ पशुपालन तथा आधुनिक पशुपालन तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व से कार्यरत पशु सखियों को कृत्रिम गर्भाधान (एआई) की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया तथा इससे संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर सकें। इस समारोह में सभी प्रशिक्षित 34 महिला पशु सखियों को उनके कार्य के लिए आवश्यक टूल किट प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में ईडीपी श्री एन. बी. जिला कार्यक्रम प्रबंधक बिहान श्री तरुण कुमार रघुवंशी, जिला अग्रणी प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया श्री शशिभूषण पाठक, (RSETI) के निदेशक श्री महती बनरा तथा ऑफिस असिस्टेंट सुश्री रिंकी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!