RBSK के तहत 3000 बच्चों का होगा प्रथम चरण का उपचार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


10 एवं 13 जुलाई को सभी प्रखंडों में आयोजित होंगे प्रथम चरण के उपचार शिविर
धनबाद, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत स्क्रीनिंग के दौरान विभिन्न बीमारियों से चिन्हित लगभग 3000 बच्चों के लिए प्रथम चरण (First Line Treatment) का आयोजन किया जाएगा।
सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार RBSK चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में दंत रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग, सुनने संबंधी समस्याएं, क्लब फुट, कटे होंठ (Cleft Lip) सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान की गई है। इनमें से कुछ बच्चों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य संस्थानों में किया जा रहा है, जबकि अधिकांश बच्चों का उपचार अभी शेष है।
इन बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जुलाई एवं 13 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में प्रथम चरण उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा अथवा उन्नत उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें जिला स्तरीय अस्पताल (District Level Hospital) में रेफर कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
सिविल सर्जन ने सभी RBSK चिकित्सकों एवं शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर सूचीबद्ध बच्चों की उपचार शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी बच्चों को समय पर अस्पताल एवं शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि प्रत्येक चिन्हित बच्चे को समय पर उपचार मिल सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।