Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीसीसीएल के ब्लॉक- 2 और बरोरा एरिया-1 में प्रदूषण की जांच उपायुक्त की संयुक्त टीम ने उत्खनन स्थल, साइडिंग और वायु गुणवत्ता केंद्र का निरीक्षण किया

14 Jul 2026, 10:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260714 WA0040

बाघमारा। बीसीसीएल की ब्लॉक-2 और बरोरा एरिया-1 की खन परियोजनाओं में प्रदूषण की भौतिक जांच के लिए धनबाद उपायुक्त द्वारा गठित संयुक्त टीम ने रविवार को निरीक्षण किया। टीम में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता निराला बास्की, धनबाद खन विभाग के राजकुमार दास और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आरटीओ
के हरीश कुमार शामिल थे। टीम ने सबसे पहले ब्लॉक-2 क्षेत्र के उत्खनन स्थल और रेलवे साइडिंग का जायजा लिया। पर्यावरण पदाधिकारी उत्तम कुमार झा ने टीम को प्रदूषण रोकथाम के लिए ओबी डंप के ऊपर 7 हेक्टेयर भूमि पर किए गए वृक्षारोपण को दिखाया। वही टीम ने बरोरा एरिया-1 में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों को देखा साथ ही मुराईडीह वर्कशॉप में पहिया धुलाई गड्ढा और निर्माणाधीन मलजल शोधन संयंत्र ईपीटी का निरीक्षण किया गया। एएमपी कोलियरी में टेरी साइट पर किए गए वृक्षारोपण का अवलोकन किया गया। फुलारीटांड़ केकेसी लिंक साइडिंग: कोयला हॉपरों में पानी छिड़काव व्यवस्था के साथ-साथ फीडर ब्रेकर, ट्रॉली और ट्रक में लगे फॉग कैनन की कार्यप्रणाली देखी।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द विभाग को सौंपी जाएगी।मौके पर दोनों क्षेत्र के बीसीसीएल प्रबंधन मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!