हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद, एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाषचंद्रा जी के पिता नंदकिशोर गोयनका का निधन हो गया है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 14 जुलाई 2026
—:: हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एक्सेल के चेयरमैन सुभाषचंद्रा जी के पिता, नंदकिशोर गोयनका जी का कल 13 जुलाई 2026 सोमवार को निधन हो गया है। गोयनका जी 96 की आयु के थे। नंदकिशोर गोयनका एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा जी के पिता थे। जानकारी के अनुसार नंदकिशोर गोयनका जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। नंदकिशोर गोयनका जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के मरीन ड्राईव स्थित ए रोड वसंत सागर में रखा गया है। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से हिसार लाया जायेगा ,इसके बाद मोहना स्थित उनके आवास स्थल पर लोगो के अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नंदकिशोर गोयनका जी के पार्थिव शरीर कल बुधवार अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में अंतिम संस्कार किया जायेगा।.नंदकिशोर जी हिसार के आदमपुर कस्बे के गांव सदलपुर के निवासी थे। नंदकिशोर जी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक से भी जुड़ाव रहा और उन्होनें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई थी।म नंदकिशोर जी ने हिसार और हरियाणा की कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के संचालन और विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नंदकिशोर जी के सबसे बड़े पुत्र डाॅ. सुभाषचंद्रा जी हैं, इसके अलावा उनके परिवार में लक्ष्मीनारायण, जवाहर , अशोक, भी उनके पुत्र है। डाॅ. सुभाषचंद्रा जी का हिसार की मोहना मंडी में पैतृक आवास है। ।।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।। ॐ शांति।।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनीपत के गोहाना कोर्ट मे गवाही देने आये दो भाइयों समेत 4 लोगो पर स्कार्पियो और थार मे…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र के शाहबाद मे आज किसानो ने हाईवे को जाम करने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर की बालिकाओं ने शानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में विकसित किए गए चैंबर आधारित अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।