Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

14 Jul 2026, 08:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260714 204746

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल तथा निजी अस्पतालों में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। IMG 20260714 204758
ज्ञापन में कहा गया है कि सोनभद्र मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य महत्वपूर्ण जांचों के लिए लंबी-लंबी तिथियां मिलने से गंभीर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दूर-दराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
ज्ञापन में जिले में बिना मानकों के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों एवं अवैध क्लीनिकों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया गया कि कई निजी चिकित्सा संस्थान स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा और जीवन दोनों खतरे में पड़ रहे हैं। ऐसे अस्पतालों एवं क्लीनिकों की व्यापक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने कहा कि सोनभद्र एक आदिवासी एवं पिछड़ा जनपद है, जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, जांच सुविधाओं को सुचारु एवं समयबद्ध बनाने तथा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।IMG 20260714 204746
ज्ञापन के माध्यम से यह भी अपेक्षा जताई गई कि जनहित से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री शीघ्र संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाएंगे, ताकि जिले के लाखों नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

रॉयल विलास रिसॉर्ट & क्लब त्रिवेणीपुरम में पहली बार 2026 में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया झूसी व्यापार…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

झूसी व्यापार मंडल अध्यक्ष महोदय श्री सूरज सोनकर अमित कुमार श्रीवास्तव व महिला टीम द्वारा गणेश जी की…

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!

बड़ी खबर । सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में कथित नकली सिक्का फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार — 20 रुपये के 6,400 सिक्के बरामद, मशीनों से लेकर दर्जनों डाई और करीब ₹5 लाख के अधबने सिक्के मिले
error: Content is protected !!