तेतुलमारी का पुराना पंचायत भवन अवैध कब्जा से हुआ मुक्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तेतुलमारी, नगरीकला दक्षिण स्टेशन चौक स्थित पुराने पंचायत भवन को अवैध कब्जा से मुक्त करा लिया गया है।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि तेतुलमारी, नगरीकला दक्षिण स्टेशन चौक स्थित पुराने पंचायत भवन पर अवैध कब्ज़ा कर निजी भवन बनाया जा रहा है।
इसके बाद तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा तथा स्थानीय थाना की सहायता से उपरोक्त भवन को कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही उसे अवैध कब्जाधारियों से सुरक्षित रखने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) को आज पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव की मौजूदगी में हैंडओवर किया गया।
उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि जिले में कहीं भी सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा की जानकारी उनके पास है तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन द्वारा सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराकर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।