Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

तीन साला पूजा में उमड़ा जनसैलाब, राजा बरियार शाह डिहवार व बूढ़ी माई के दरबार में झुका पूरा गांव

15 Jul 2026, 07:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 WA0022

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली एवं पोलवा गांव में बुधवार को सदियों पुरानी लोक आस्था और कृषि संस्कृति का अनुपम पर्व तीन साला पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजा बरियार शाह डिहवार एवं बूढ़ी माई की आराधना के लिए दोनों गांवों के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव की सुख-समृद्धि, समय पर वर्षा, भरपूर पैदावार, पशुधन की रक्षा और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ आयोजित इस विशेष पूजा ने एक बार फिर ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।  IMG 20260715 185837
महुली गांव में ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल तथा पोलवा गांव में ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से दोपहर लगभग दो बजे पूजा-अर्चना संपन्न हुई। गांव के बैगा ने वैदिक एवं पारंपरिक विधि-विधान से राजा बरियार शाह डिहवार और बूढ़ी माई की पूजा कर गांव की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। पूजा में दोनों गांवों के प्रत्येक परिवार की सहभागिता ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता का महापर्व बना दिया।
सबसे भावुक और रोमांचकारी क्षण तब आया, जब पूजा की पूर्णाहुति होते ही आसमान में काले बादल उमड़ पड़े और इंद्रदेव की कृपा से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदों ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। ग्रामीणों ने इसे देव आशीर्वाद मानते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही मान्यता आज भी अक्षुण्ण है। बारिश के साथ ही गांव में खुशी का माहौल बन गया और किसानों ने खेतों की ओर रुख करने की तैयारी शुरू कर दी। अब गुरुवार से धान की रोपाई, मक्का की निराई-गुड़ाई एवं खरीफ फसलों के अन्य कृषि कार्य पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ होंगे।IMG 20260715 WA0021
ग्रामीणों ने बताया कि तीन साला पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की आत्मा, लोक संस्कृति और कृषि जीवन का सबसे बड़ा पर्व है। यह परंपरा गांव के लोगों को एक सूत्र में बांधती है और नई फसल के शुभारंभ का संदेश देती है। इस आयोजन में हर वर्ग, हर परिवार और हर आयु के लोग अपनी सहभागिता निभाकर गांव की एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।IMG 20260715 WA0022
पूजा के दौरान बैगा, रामदेव गौड़, इंद्रदेव कन्नौजिया, दिलगज राम, मनोज कुमार, विनोद कुमार, बुधनाथ, राजबली कन्नौजिया सहित गांव के सम्मानित सदस्य एवं सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धा, आस्था, परंपरा और प्रकृति के अद्भुत संगम से पूरा महुली और पोलवा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान
Mahrajganj12 Sep

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Sep

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

error: Content is protected !!