Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा

15 Jul 2026, 07:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 WA0271 1

IMG 20260715 WA0268

_कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश_

रविवार, 19 जुलाई 2026, को जिले के 78 सेंटर पर झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने सभी दंडाधिकारियों को समय पर अपने सेंटर में पहुंचने एवं परीक्षा से 2 दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अति सावधानी और सतर्क रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी दंडाधिकारी अपने केंद्र की पूरी जानकारी रखें। सेंटर पर पेयजल, बिजली, साइन बोर्ड, सीटिंग प्लान सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

इस मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने हर परीक्षार्थी की सघन जांच करने व फर्जी परीक्षार्थी प्रवेश न कर सके, इसलिए अती सावधानी बरतनी का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा से पूर्व केंद्र के शौचालय व अन्य स्थानों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।

परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लेकर सेंटर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 78 स्टैटिक दंडाधिकारी, 43 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 9 फ्लाइंग स्क्वायड एवं 105 ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में लगभग 29952 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय शिफ्ट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तृतीय शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित की जाएगी। सभी सेंटर में मोबाइल फोन जैमर भी रहेंगे।

बैठक के दौरान सभी दंडाधिकारियों को उनके दायित्व, परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था व अन्य विषयों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

न्यू टाउन हॉल में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री संजीव अनुराग टोपनो, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, श्री घनश्याम दुबे, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित सभी दंडाधिकारी मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!