ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन किसी पहचान का मोहताज नहीं: मुकेश राजपूत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
गरौठा (झांसी)। बजरंग धर्मशाला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह एवं गिरवर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता आवश्यक है। मीडिया को बिना किसी दबाव और पक्षपात के सत्य तथ्यों को जनता के सामने रखना चाहिए।
जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन किसी पहचान का मोहताज नहीं है। संगठन प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है।
बैठक में गिरवर सिंह, अनिल कुमार शर्मा, हेमन्त यादव सहित अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद संगठन के पत्रकारों को परिचय-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मिश्रा ने किया, जबकि अंत में तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पवन कुमार श्रीवास, आनंद मोहन पाठक, राजीव परमार, कल्लू वर्मा, विपिन श्रीवास, संजय रिछारिया, सुनील कुमार तिवारी, धर्मेंद्र सिंह (संजू), कुलदीप यादव (मोनू), कृष्ण कुमार (के.के.) सोनी, सार्थक नायक, कौशल किशोर, शौकीन खान, शैलेंद्र यादव, विवेक अग्रवाल, मुबीन खान, धर्मेंद्र तिवारी, रत्नदीप यादव, धर्मेंद्र स्वर्णकार , भूपेंद्र सिंह सेंगर, योगेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।