गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैलान से 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैलान गांव में छापेमारी कर 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रजनी रंजन को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि कैलान गांव निवासी कपील यादव (पिता- कईल यादव) अपनी दुकान से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर औचक छापेमारी की।
तलाशी के दौरान पुलिस ने हाफ बी सेवन ब्रांड की 24 बोतल और रॉयल ब्रांड की 25 बोतल, कुल 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने दुकान संचालक कपील यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद कैलान सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।