Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जय जगन्नाथ… जगत पसारे हाथ… के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ

16 Jul 2026, 09:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नीमचIMG 20260716 WA0016 । श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति नीमच के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की जैसे नीमच में भी 16जुलाई गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समस्त सनातन धर्म, सर्व समाजजन, जनप्रतिनिधियों व जन सहयोग से समाजजनों द्वारा अपार उत्साह के साथ मनाया गया।, कार्यक्रम में रथयात्रा समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर, संरक्षक शिवनारायण गर्ग , ओपी मंत्री, , संतोष चोपड़ा , ओम प्रकाश बंसल स्वतंत्र रोड लाइंस, शैलेंद्र गर्ग, कमल गर्ग, मधुसूदन खंडेलवाल, राकेश भारद्वाज, प्रहलाद राय गर्ग, शांतिलाल गुप्ता संतोष खंडूजा, दिलीप शर्मा एडवोकेट, लक्ष्मण राठौर, नीरज अहीर, मनोहर अर्जनानी, ईश्वर आहूजा,राजेश जायसवाल पराग, जितेंद्र सोनी, अवान्तर ज्योति पत्रिका के संपादक रूद्र पाराशर, हरभजन सिंह सलूजा, मोहनलाल सैनी, धन्नालाल पटेल ,रामप्रसाद चौधरी, राजेंद्र नरेडी, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाश चंद्र गर्ग जेवी, मुरली मंडोवरा ,गणेश खंडेलवाल, अर्जुन सिंह जायसवाल, शैलेश जोशी व नवीन गट्टानी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे । श्रद्धालु भक्तों ने दिव्य दर्शन एवं धर्म लाभ का पुण्य आशीर्वाद गृहण किया।

…..
19 समाजों की सहभागिता..
…..
विगत 13वर्षों से यात्रा का आयोजन हो रहा है। सनातन धर्म के 19 समाजों की सहभागिता रही, 400 सक्रिय सदस्य सहयोग प्रदान किया। 400 अन्य सदस्य भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बने । जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तरह नीमच में शाम 5 बजे तिलक मार्ग स्थित श्री राम जी मंदिर से 14 दिन बीमार होम क्वारंटाइन रहने के बाद भगवान जगन्नाथ जी ने भक्तों के कष्ट सहन कर मंदिर के पट बंद हो जाने के बाद भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने हेतु रथ पर सवार होकर भगवान श्री कृष्ण जी, बलदेव जी की बहन सुभद्रा जी के आकर्षक प्रतिमा के साथ अपने भक्तों के बीच फूलों से श्रृंगार के साथ दर्शन देने हेतु शहर की सड़कों पर निकलें। रथ यात्रा में महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री, राष्ट्र संत डॉ मिथिलेश नागर सहित कई साधु-संतों का मार्गदर्शन सानिध्य एवं आशीर्वाद मिला।
अवंतार ज्योति पत्रिका संपादक रूद्र पाराशर ने जगन्नाथ यात्रा पर विशेषांक भगवान जगन्नाथ के चरणों में ने भेंट तथा राष्ट्रसंत डॉक्टर मिथिलेश नगर महाराज को भी उपरणा व पुस्तक भेंट की गई।
यात्रा रात्रि 9 बजे आरती के साथ विश्राम हुई।
…..
मायापुर का सुंदरबनी के कारीगर द्वारा पोशाक बनाने के बाद पहली बार सतरंगी सिर्फ वृंदावन से मंगवाया गया था । नए रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी दिव्य दर्शन के लिए निकलें ।रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र जगन्नाथ जी का रथ पर भगवान श्री कृष्ण जी बलदेव जी सुभद्रा जी नये रथ पर सवार आकर्षक प्रतिमा बैंड बाजे ढोल के साथ रथ को श्रद्धालु भक्तों द्वारा रस्सी से खींचा गया । रथ का फूलों से श्रृंगारित किया , रथ यात्रा में सर्वप्रथम योगी क्रेन और पुलिस वाहन, भगवा ध्वज लिए दो युवक चल रहे थे। बैंड बाजे और डीजे पर जगन्नाथ से संबंधित भजन स्वर लहरियां बिखर रही थी। जगन्नाथ रथ यात्रा में सबसे आगे पुलिस के जवान चल रहे थे उनके साथ ही लाल केसरिया ध्वज लिए दो युवक चल रहे थे डीजे पर भजन बज रहे थे।
विद्युत चालित मनमोहक झांकियां, कच्छी घोड़ी,लेझम पार्टी,झंकार मजीरा पार्टी, नासिक के ढोल, अघोरी बारात उज्जैन, जलती आग के बीच में कालिका माता का नृत्य,गामा हनुमान, ताशा पार्टी, ढोल, , कन्नु मुर्तिकार व नवीन सैनी सैनी आर्ट द्वारा तैयार की गई । भुतो की बारात में डमरू त्रिशूल खप्पर नर कंकाल नाग चाचा डमरू,प्रदर्शन , बच्चों का मनोरंजन करते 2 विशाल गोरिल्ला,गामा हनुमान आदि स्वचालित झांकियां भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा आकर्षक दुधिया रोशनी से जगमगा रही थी। परम भगवान जगन्नाथ जीअपने दर्शन लाभ देने हेतु निकले तो नीमच शहर में शांति सुख समृद्धि का अनुभव हुआ। अग्रवाल समाज के नरसिंह मंदिर को मौसी का घर बनाया गया । भगवान जलपान करने के बाद भक्तों को दर्शन हेतु आगे बढ़ें। रथ यात्रा श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग तिलक मार्ग श्री राम चौक गोपाल मंदिर नरसिंह मंदिर बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक , सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक , भारत माता चौक, पुस्तक बाजार होते हुए अग्रसेन वाटिका पर आरती के बाद विसर्जित हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। रथ यात्रा में अग्रवाल स्वर्णकार, माहेश्वरी , खंडेलवाल , सकल ब्राह्मण, पोरवाल , पूज्य सिंधी, पंचायत ,पंजाबी , पाटीदार ,जायसवाल , सिख, फुल माली सैनी , विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, पाटीदार, साहू तेली , सेन , आर्य , यादव , राजपूत , जाटव , घाणीवार तेली , माली , चौरसिया , धाकड़, गुजर आंजना, प्रजापति समाज, धोबी समाज एवं समस्त धार्मिक संगठन धार्मिक अनुषांगिक संगठन एवं समस्त सनातन धर्म सर्वजन सहित 19 समाजों के सहयोग से निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त धार्मिक यात्रा में सहभागी बने और सामाजिक एकता प्रेम सद्भाव प्रदर्शित किया।
…….
भगवान जगन्नाथ जी रथ का मार्ग में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल व खंडेलवाल महिला वैश्य मंडल एवं खंडेलवाल समाज अग्रवाल समाज नीमच,वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति, जिला मंडल, सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, पदाधिकारीयों द्वारा आरती एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।
…..

सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता- मिथिलेश नागर
.
नरसिंह मंदिर पर अपने संबोधन में देशवासियों के नाम प्रसारित अपने संदेश में राष्ट्रसंत डॉक्टर मिथिलेश नागर ने कहा कि सर्व वर्गों में सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। मालवा की लाल माटी की पावन धरा क्रांतिकारी शहीदों की भूमि रही है यहां पर सनातन धर्म की एकता देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू, छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
Agar-Malwa24 Sep

पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू, छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

आगर-मालवा, 24 सितंबर। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को अब छात्रावासों में बेहतर और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी।…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा की ‘संचित शक्ति’ को सहेजें, पुराने कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क रखें,कार्यकर्ताओं के अनुभव और योगदान को सहेजना संगठन की जिम्मेदारी – अजय जामवाल
Sagar24 Sep

भाजपा की ‘संचित शक्ति’ को सहेजें, पुराने कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क रखें,कार्यकर्ताओं के अनुभव और योगदान को सहेजना संगठन की जिम्मेदारी – अजय जामवाल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कपुराने कार्यकर्ता भाजपा की संचित शक्ति हैं। जिन कार्यकर्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!