बालाघाट जिले के ग्राम -नारंगी में प्रशासन ने लगाया जनसमस्या निवारण शिविर जाति प्रमाण पत्र से लेकर आधार, संबल, केसीसी और स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला सवांददाता – नन्दकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट 24 सितंबर 2026। बैहर विकासखंड के जनजातीय बहुल ग्राम नारंगी में गुरुवार को प्रशासन द्वारा विशेष जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अनेक सेवाओं से संबंधित कार्यवाही प्रारंभ की।
शिविर में जाति प्रमाण पत्र के लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आवेदकों को एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इसी प्रकार संबल योजना में 3 हितग्राहियों तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में एक महिला का पंजीयन किया गया। 9 लोगों की समग्र ई-केवायसी की गई। ग्रामीणों के लिए आधार संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 22 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए, जबकि 14 आधार कार्ड का अपडेशन किया गया। किसानों की सुविधा के लिए 10 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
शिविर में पशुपालन विभाग से संबंधित 6, विद्युत विभाग से संबंधित 1 तथा लोक निर्माण विभाग से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने के लिए प्राप्त 2 आवेदनों तथा गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त 3 आवेदनों पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष कैंप लगाया गया। इसमें 25 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।
शिविर में तहसीलदार अनुराग मरावी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनाथ धुर्वे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनंत लिल्हारे, बीआरसी सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।