एसडीएम ने की ईएफ डिस्ट्रीब्यूशन व डिजिटाइजेशन कार्य के प्रगति की समीक्षा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बीएलओ सुपरवाइजरों को दिए समय पर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश
धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्य रूप से गणना प्रपत्र के डिस्ट्रीब्यूशन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिन बीएलओ सुपरवाइजरों की प्रगति सबसे कम पाई गई, उन्हें चिन्हित करते हुए कड़ी फटकार लगाई गई और काम में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।
अनुमंडल दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाने वाला राष्ट्रीय कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि जिन बीएलओ सुपरवाइजरों का गणना प्रपत्र के वितरण और डिजिटाइजेशन सबसे कम है, वे अपनी कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार लाएं। निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें। सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य युद्धस्तर पर पूरा करें ताकि डेटा एंट्री में कोई विलंब न हो।
उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के कार्यों की दैनिक स्तर पर निगरानी करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया।
मौके पर एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, श्री शनी कुमार, अंचल अधिकारी पुटकी श्री विकास आनंद व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।