Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

मौत बनकर गरजी रफ्तार, एक झटके में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया

18 Jul 2026, 10:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260717 WA0034
  • दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
    राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 एक बार फिर खून से लाल हो गया। शुक्रवार की देर रात विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक स्थित बैगा धाम के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को इतनी भयावह टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरे दो परिवार मातम में बदल गए और पूरे देवड़ी गांव में सन्नाटा छा गया।IMG 20260717 WA0036
    मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद तथा अंकुर (25 वर्ष) पुत्र छट्ठू, दोनों निवासी ग्राम देवड़ी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक हीराचक बस्ती से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बैगा धाम के समीप पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
    हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 तथा विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार अपनी ससुराल आया हुआ था और वापस घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। जैसे ही यह मनहूस खबर देवड़ी गांव पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा और हर आंख से छलकते आंसू इस हादसे की भयावहता को बयां कर रहे हैं।
    इस घटना ने एक बार फिर एनएच-39 की बदहाल सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बैगा धाम के आगे का क्षेत्र लंबे समय से दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। सड़क किनारे खड़े विशाल महुआ के पेड़, अपर्याप्त रोशनी, चेतावनी संकेतों का अभाव और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण यहां पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक प्रभावी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।
    ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर हाईमास्ट लाइट, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार की खुशियां यूं सड़क पर बिखरने से बच सकें।
    फिलहाल विंढमगंज पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। यह हृदयविदारक हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर गया है कि क्या एनएच-39 पर मौत का यह सिलसिला कभी थमेगा, या फिर यूं ही हर कुछ दिनों में किसी न किसी घर का चिराग बुझता रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Sep

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित
Mahrajganj12 Sep

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!