Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाराष्ट राज्य में आज से स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए नया स्कूल बस नियम लागू होने जा रहा है।

18 Jul 2026, 12:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 18 जुलाई 2026 ।।

नागपुर, महाराष्ट—:: महाराष्ट्र राज्य में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नया स्कूल बस नियम आज शनिवार 18 जुलाई से लागू होने जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य नया स्कूल बस नियम के अनुसार बस संचालकों और परिवहन ठेकेदारों के लिए नियम और सख्त किए जा रहें हैं। नयै नियम के अनुसार अब सभी स्कूल बसों और वाहनो में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम(वीएलटीडी), सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, फायर डिटेक्शन और आलार्म सिस्टम, और बस और स्कूली वाहनों के प्रत्येक सीट पर सीट बैल्ट लगाना जरुरी रहेगा । प्राप्त जानकारी अनुसार अब स्कूली बच्चों को अभिभावक स्कूली बस/ वाहन की लाइव लोकेशन भी देख सकेंगे, इससे आपात स्थिति में तुरंत मदद ममिल सकेगी । स्कूली बस वाहन संचालकों के लिए भी नियम को सख्त बनाए गए हैं । अब स्कूली बस वाहन चालक की नियुक्ती से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन, ड्राइविंग लाइसेंस और अपराधिक मामले की जांच पड़ताल अनिवार्य होगा। वाहन चलाने के चालक का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य होगा । इसके अतिरिक्त वाहन चालक, वाहन क्लीनर, सहायक का हर सप्ताह में ड्रग्स, शराब आदि लेने का निरीक्षण भी किया जायेगा । जानकारी अनुसार प्री पायमरी और कक्षा पांचवीं तक के स्कूली बच्चों की बस में महिला परिचारिका का होना भी जरुरी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष भर का स्कूल बस का किराया अब एक साथ वसूलने पर भी रोक लगाई गई है । नये स्कूल बस नियम के अनुसार अब केवल स्कूल बस का मासिक किराया ही लिया जा सकेगा और स्कूल बस वाहन का किराया अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण आरटीए के द्वारा तय किया जायेगा । निर्धारित स्कूल बस सटॅपेज पर विद्यार्थीयों को लेने के उनके माता पिता/ या अधिकृत व्यक्ति के नही पहुंचने पर बच्चों को सड़क पर अकेले नही छोड़ा जायेगा। बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल से लाना होगा । स्कूली वाहनों का हर छह महिने में आरटीओ से वाहन फिटनेस जांच करवाना भी जरुरी रहेगा,और वाहन सुरक्षित प्रमाण पत्र सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा । स्कूली बच्चों के अभिभावकों और बच्चों की शिकायत के समाधान के लिए भी स्कूल ट्रांसपोर्ट कमेटी बनाना होगा।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला
Chandrapur23 Sep

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!