Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

इस्लामिया मिल्लत कमेटी.खास अंगारपथरा बस्ती पंचायत कमेटी का चुनाव संपन्न, मोहम्मद वसीम अंसारी बने सदर, मोहम्मद समसुद्दीन अंसारी चुने गए सेक्रेटरी

18 Jul 2026, 01:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260717 WA0251

बाघमारा प्रखंड के खास अंगारपथरा इस्लामिया मिल्लत कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

मतगणना के बाद मोहम्मद वसीम अंसारी उर्फ मिन्टू को भारी बहुमत से पंचायत कमेटी का सदर (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू को भी पूरे बहुमत के साथ सेक्रेटरी (सचिव) पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित सदर और सेक्रेटरी को फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास, आपसी भाईचारे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद वसीम अंसारी उर्फ मिन्टू और सेक्रेटरी मोहम्मद समसुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पंचायत कमेटी को मजबूत बनाने तथा गांव के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
इस्लामिया मिल्लत कमेटी का सदस्य
1/ मोहम्मद राजू अंसारी
2 मोहम्मद इरशाद अंसारी
3 मोहम्मद साजिद अंसारी
4 मोहम्मद तबरेज शाह
5 मोहम्मद फिरोज अंसारी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!