Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

मौत को दावत देता सफर! ओवरलोड पिकअप में ठूंसे गए मासूम छात्र-छात्राएं, जिम्मेदार बने बेखबर

18 Jul 2026, 08:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260718 WA0057

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद के महुली से जोरकहू होते करहिया जाने वाले मार्ग पर स्कूली बच्चों और ग्रामीण यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार, 18 जुलाई 2026 को इस मार्ग पर संचालित एक पिकअप वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरकर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि वाहन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण यात्रियों को भी बेहद असुरक्षित तरीके से सफर कराया जा रहा था।IMG 20260718 WA0057
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे गुजर रहे इस पिकअप वाहन में लोगों को इस कदर ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था कि कई छात्र वाहन के पिछले हिस्से से लटककर यात्रा करने को मजबूर थे। छात्राओं सहित अन्य यात्रियों को भी जोखिम भरे ढंग से बैठाया गया था। वाहन की एक छोटी-सी चूक या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों का कहना है कि महुली–जोरकहू–करहिया मार्ग पर यह स्थिति लगभग रोज देखने को मिलती है। मालवाहक वाहनों में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को सवार कर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस लापरवाही पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी दिन कोई बड़ा सड़क हादसा कई परिवारों की खुशियां छीन सकता है। मासूम बच्चों की जान के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों, अभिभावकों एवं सामाजिक लोगों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड एवं अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित वाहन चालक एवं संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और स्कूली बच्चों व ग्रामीण यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Sep

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित
Mahrajganj12 Sep

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!